थ्रेशर की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम देरी में खेत पर काम करते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का हाथ कट गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम देरी निवासी गनेश कुशवाहा (25), पिता छिद्दी कुशवाहा, खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ अचानक थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन बिना देर किए उसे बाइक से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर्जरी वार्ड में भर्ती किया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
Buxwaha, Chhatarpur | Oct 22, 2026