Public App Logo
Profile Picture

Vinod kumar Jain

@vinodkumarjain2010
8381Followers
16Following
Video 0
बकस्वाहा में अकीदत और एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

बकस्वाहा। हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की यौमे विलादत के मुबारक मौके पर बुधवार को बकस्वाहा नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

जुलूस जमा मस्जिद से शुरू होकर इमामबाड़ा, अस्पताल तिराहा, बस स्टैंड, पुरानी मस्जिद और बड़ा बाजार होते हुए वापस जमा मस्जिद पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम की सदाएं गूंजती रहीं। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

इस दौरान समाजजनों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे।

जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद रहा। व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुईं। समापन अवसर पर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।
शर्म करो… शिक्षा के मंदिर की ये कैसी तस्वीर? 😡

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर एक शिक्षक के शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का दावा किया जा रहा है। अभिभावकों द्वारा बनाए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन यदि वीडियो में दिख रहे तथ्य सही हैं, तो यह बेहद चिंताजनक और शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला मामला है।

आखिर क्या हालत हो गए हैं हमारे शिक्षा के मंदिरों के?
बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, अगर वही जिम्मेदारी से भटक जाएं तो देश की शिक्षा व्यवस्था का क्या होगा?

👉 प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सही पाए जाएं तो जिम्मेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

शर्म करो… शर्म करो… शिक्षा के मंदिर को बदनाम मत करो!

@PRO Tikamgarh @Collector Tikamgarh @Tikamgarh Jansampark @Madhya Pradesh @SP Tikamgarh Vivek Shrotriya

<nis:link nis:type=tag nis:id=टीकमगढ़ nis:value=टीकमगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा_व्यवस्था nis:value=शिक्षा_व्यवस्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा_का_मंदिर nis:value=शिक्षा_का_मंदिर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षक nis:value=शिक्षक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल_वीडियो nis:value=वायरल_वीडियो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जांच_की_मांग nis:value=जांच_की_मांग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टीकमगढ़_न्यूज nis:value=टीकमगढ़_न्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बच्चों_का_भविष्य nis:value=बच्चों_का_भविष्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शर्म_करो nis:value=शर्म_करो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/>
चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची। 
 जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी
1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा 
3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा 
4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा
से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
थाना खजुराहो पुलिस ने 28 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का किया खुलासा — अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना खजुराहो में आवेदक मोहित चौबे के साथ टेलीग्राम ऐप पर रेटिंग बढ़वाने के नाम पर पैसे दोगुने करने का लालच देकर 28 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी किए जाने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों की जांच, अपराध में प्रयुक्त संचार माध्यमों तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान घटना में गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर के एक गिरोह के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियान स्वरूप कार्यवाही करते हुए अब तक कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी Instagram पर विज्ञापनों के माध्यम से बैंक खाते किराए पर लेते थे तथा इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि डलवाकर उसे तत्काल अन्य खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे। इसके बाद उक्त राशि को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे तकनीकी साधनों एवं बैंक खातों के विश्लेषण से अभी तक संदिग्ध खातों में साइबर अपराधों से संबंधित करीब 80 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला है। इन लेन-देन के संबंध में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में कुल 50 शिकायतें पंजीबद्ध होना पाया गया है। प्रकरण की जांच में आरोपियों के नेटवर्क के पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में 
1. शुभम उर्फ शिवम पिता घनश्याम पटेल निवासी गर्रा, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, 
2. नीरज पटेल पिता रूप सिंह पटेल निवासी थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, 
3. कैलाश उर्फ केवल पिता दुर्गाप्रसाद रजक निवासी ग्राम धवनिया, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर 
4. हीरालाल उर्फ संदीप रजक निवासी ग्राम धवनिया, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तलाशी के दौरान विभिन्न बैंक खातों से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों के कब्जे से साक्ष्य के रूप में ATM कार्ड, बैंक खाते खोलने में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन एवं ₹38,000 नगद राशि जप्त की गई है। साथ ही संबंधित बैंक खातों में ₹1.50 लाख की राशि फ्रीज कराई गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, बैंक खातों एवं उनके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है।

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजुराहो उपनिरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी अलीपुरा उनि. जीतेन्द्र सोनी, थाना प्रभारी बमनौरा उनि. अभिषेक पाण्डे, प्र.आर. राजाभैया, आर. आबिद, आर. उमाशंकर, आर. राजेश बागरी तथा साइबर सेल से प्र.आर. किशोर कुमार, प्र.आर. विजय सिंह, आर. धर्मराज, आर. दीपक, आर. मयंक यादव, आर. अभय, म.आर. ऋषिता एवं आर. सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
17 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण के ₹8000 के इनामी वारंटी को थाना कोतवाली पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार

एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।
 
थाना कोतवाली अंतर्गत वर्ष 2009, 17 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण का ₹8000 का इनामी आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार ₹8000 का इनामी वारंटी *नितेंद्र सिंह परमार पिता लक्ष्मण सिंह परमार निवासी छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। 

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद नायक शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक शिवप्रताप सिंह, दीपचंद्र, प्रताप अहिरवार एवं टीम की भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
थाना कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश — म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी, कियोस्क संचालक सहित 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

20 बैंक पासबुक, 23 एटीएम कार्ड और 104 सिम कार्ड बरामद- विभिन्न राज्यों में दर्ज करीब 35 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े मिले बैंक अकाउंट

तमिलनाडु में 37.80 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में आरोपी का बैंक अकाउंट लिंक

अभियुक्त सलमान राइन साइबर वित्तीय धोखाधड़ी, अवैध वसूली मारपीट जैसे 8 अपराधों में लिप्त

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि का ट्रांजैक्शन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी, कियोस्क संचालक सहित 3 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना कोतवाली पुलिस को राजनगर रोड फोरलेन ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा म्यूल बैंक अकाउंट, जिनका उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि के ट्रांजैक्शन में किया जाता है, उपलब्ध कराने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेह के आधार पर आरोपी के बैग की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 विभिन्न बैंकों की बैंक पासबुक, विभिन्न बैंकों के 23 एटीएम कार्ड, विभिन्न कंपनियों की 104 सिम कार्ड एवं 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामग्री एवं संबंधित पोर्टल की जांच करने पर कई बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम एवं मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से जुड़े पाए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा एकत्र किए गए बैंक अकाउंट एवं सिम कार्ड का संबंध बिहार, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल एवं पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में करीब 35 करोड़ के दर्ज साइबर प्रकरणों से पाया गया है।

जांच के दौरान तमिलनाडु राज्य की एक महिला के साथ लगभग 37 लाख 80 हजार रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के प्रकरण में भी आरोपी सलमान राइन का बैंक अकाउंट लिप्त पाया गया। धोखाधड़ी की राशि का एक हिस्सा आरोपी के बैंक अकाउंट में ट्रांजैक्शन हुआ था। आरोपी सलमान राइन थाना सिविल लाइन, छतरपुर में दर्ज वित्तीय धोखाधड़ी के एक प्रकरण में पूर्व से फरार था, जिसे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. सलमान राइन, पिता मोहम्मद निसार, निवासी बड़ी कुंजरहटी, छतरपुर — म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने/विक्रय करने वाला आरोपी।
2. उज्जवल अग्रवाल, पिता हरिओम अग्रवाल, निवासी पैराडाइज कॉलोनी, छतरपुर — कियोस्क संचालक।
3. राहुल पांडेय, पिता दुलीचंद्र पांडेय, निवासी छत्रसाल नगर, छतरपुर।
फरार आरोपी
4. अन्य
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते एकत्र किए जाते थे तथा इन म्यूल बैंक खातों में फर्जी सिम उपलब्ध कराकर साइबर ठगी की राशि का ट्रांजैक्शन कराया जाता था। पुलिस द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं लेन-देन की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।

उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, आरक्षक कपेंद्र घोष, संदीप, नरेश एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
Video 8
Video 9
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बकस्वाहा की ओर से दोनो अध्यक्षो को बहुत बहुत बधाई हो
Video 11
Video 12
🚨 वायरल वीडियो ने उठाए गंभीर सवाल! 🏫🍾

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में दीवार पर “माध्यमिक शाला हैदरावाद, क्लस्टर वि.ख. बड़ा मलहरा, जिला छतरपुर (म.प्र.)” तथा डाइस कोड 2809014702 लिखा नजर आ रहा है।

वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा स्कूल में शिक्षण कार्य के दौरान शराब पीने और बच्चों से शराब मंगवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। 🍺👀

⚠️ हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है। वीडियो में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, यह जांच का विषय है। लेकिन यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था और विभाग की छवि से जुड़ा बेहद गंभीर मामला होगा।

📢 अब सवाल यह है कि शिक्षा विभाग इस वायरल वीडियो की जांच कब कराएगा और सच्चाई सामने कब आएगी?

🎥 वीडियो वायरल है, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरलवीडियो nis:value=वायरलवीडियो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षाविभाग nis:value=शिक्षाविभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=माध्यमिकशाला nis:value=माध्यमिकशाला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हैदरावाद nis:value=हैदरावाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बड़ामलहरा nis:value=बड़ामलहरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छतरपुर nis:value=छतरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्कूल nis:value=स्कूल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षाव्यवस्था nis:value=शिक्षाव्यवस्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल_वीडियो nis:value=वायरल_वीडियो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जांच_की_मांग nis:value=जांच_की_मांग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> @हाइलाइट
आखिर क्या है ये - आप बताओ जानते हो
तुम हो तो सब है
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
थाना सटई पुलिस ने भैस चोरी का किया खुलासा – 2 आरोपी गिरफ्तार कर 6 नग भैंसे कीमत 3 लाख रुपये दस्तयाब
 
थाना सटई क्षेत्रान्तर्गत जुलाई में माह में जरया हार नैगुंवा पड़रिया जंगल से 6 नग भैंसे चोरी होने संबंधी फरियादी बलराम तिवारी निवासी पड़रिया की रिपोर्ट पर थाना सटई में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया । 

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा चोरी के अपराध के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्यों एवं जानकारी के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गयी। चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी – 
1. तरुण सिंह पिता किशोर सिंह नि. ग्राम सिलावट थाना सटई 
2. महेश पटेल पिता प्रभु पटेल नि. ग्राम सिलावट थाना सटई
 को गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों ने पड़रिया हार जंगल से 6 नग भैंसो की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से 6 नग भैंसे कीमती 3 लाख रुपये बरामद गयी। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। 

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री आदित्य पटले के निर्देशन में एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरीक्षक दिलीप करण नायक, चौकी प्रभारी पड़रिया उप निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, प्रधान आरक्षक कुरबान बेग, राजनारायण भट्ट, आरक्षक मुकेश यादव एवं प्रशांत चतुर्वेदी की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
थाना बमीठा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 10 किग्रा गांजा प्रकरण में ₹5000 के इनामी फरार आरोपी आनंद पटवा को xuv700 कार सहित किया गिरफ्तार

अभियुक्त आनंद पटवा एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त

थाना बमीठा पुलिस द्वारा  माह फरवरी में ग्राम मझगुंवा में अवैध मादक पदार्थ 10 किलोग्राम गांजा, प्रयुक्त ई स्कूटी कुल संपत्ति कीमत करीब ₹2,00,000 बरामद कर तस्कर *देवकरण पटेल उर्फ कुशमरिया निवासी ग्राम टपरिया थाना बमीठा जिला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में ₹5000 का इनामी आरोपी आनंद पटवा फरार था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा उक्त एनडीपीएस प्रकरण में फरार *₹5000 के इनामी आरोपी आनंद पटवा पिता अवधेश पटवा निवासी अलीपुरा, थाना अलीपुरा, जिला छतरपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से प्रयुक्त xuv700 वाहन कीमत करीब 12 लाख रुपए बरामद किया गया। अभियुक्त आनंद पटवा एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक बाल्मीक चौबे, चौकी प्रभारी चंदनगर उप निरीक्षक सुमित सुमन एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
Video 24