चुरचु: आंखों की रोशनी की जांच और ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क
आंखों की रोशनी की जांच से लेकर ऑपरेशन तक सब मुफ्त चरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लगे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से पहुंचे महिला-पुरुषों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से आंखों की जांच कराई। शिविर में मरीजों की जांच के साथ उनका निबंधन भी किया गया, ताकि जरूरतमंदों को आगे का उपचार मिल सके।