चरही घाटी हादसा हाथी भगाव दस्ता के दो सदस्यों की मौत, कई घायल रामगढ़ वन प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत मांडू रेंज में चरही घाटी के पास हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी को विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में हाथी भगाव दस्ता के दो सदस्यों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।