चुरचु: गिद्दी में कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
गिद्दी में कर्पूरी की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा गिद्दी पत्रकार चौक पर मंगलवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक निर्मल महतो ने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।