मेरठ: लालकुर्ती थाना क्षेत्र के टैंक चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत, दोस्त के घर से लौट रहा था युवक
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 लालकुर्ती थाना क्षेत्र के टैंक चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय आदित्य सैनी की मौत हो गई। युवक सड़क पर ही घंटों तक पड़ा रहा। पुलिस ने छानबीन कर परिजनों को सूचना दी। मृतक युवक सुभारती विवि में कर्मचारी था। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।