मेरठ: तमंचा लेकर व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से घूम रहे युवक को लोहियानगर पुलिस ने माता मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 तमंचा लेकर व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से घूम रहे युवक को लोहियानगर पुलिस ने माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने बताया पकड़ा गया युवक पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या के इरादे से तमंचा कारतूस लेकर घूम रहा था जो मौके की फिराक में था, कब उसको मौका मिले और गोली मारकर हत्या को अंजाम दे। मगर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है