मेरठ: बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा गोदाम से लाखों की चोरी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के घोसीपुर निवासी नीरज के ई-रिक्शा गोदाम से चोर ताले तोड़कर बैटरियों सहित अन्य लाखों का सामान चुराकर ले गए। बदमाश कई घंटे तक गोदाम को खंगालते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।पीड़ित ने थाने में चोरी की शिकायत की है।