दतिया: जिले में कल 4-6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प, विद्युत विभाग करेगा मेंटेनेंस कार्य, सहयोग की अपील
Datia, Datia | Mar 9, 2026 दतिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत लाइनों और सबस्टेशनों पर रखरखाव कार्य के चलते कई फीडरों से जुड़े इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। सोमवार रात 09 बजे विद्युत वितरण कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि 33/11 केवी उदगवां सबस्टेशन सहित विभिन्न 11 केवी लाइनों का मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा।