Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews

जहानाबाद,बांकीपुर फतह के बाद जन सुराज कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, #बीजेपीबिहार #biharnewsupdate #सीएमओ #BreakingNews #NH22 #पीएमओ #jehanabad #हरघरतिरंगा #jehanabadlive #वीडियोवॉयरल #जनसुराज

Jehanabad, Jehanabad | Aug 5, 2026

MORE NEWS

राखी सावंत ने सांसद कांगना रानावत को डे दली नसीहत अभी देखना है कांगना क्या करती है ? #bjp #news

राखी सावंत ने सांसद कांगना रानावत को डे दली नसीहत अभी देखना है कांगना क्या करती है ? #bjp #news

Jehanabad, Jehanabad | Aug 5, 2026

जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में लिया भाग; विद्यार्थियों को उत्कृष्टता, अनुशासन जैसी मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नौरू (मकपा), प्रखंड मखदुमपुर, जहानाबाद में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति के 40वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जहां विद्यालय की एनसीसी यूनिट ने परंपरागत शैली में जिला पदाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर एवं विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर पुस्तकालय, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट लैब, कंप्यूटर लैब एवं अटल टिंकरिंग लैब का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था, प्रयोगात्मक शिक्षा एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय जीवन की पहली सीख का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होता है। यहीं से अनुशासन, संस्कार, सम्मान एवं व्यक्तित्व निर्माण की नींव पड़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों, माता-पिता, महिलाओं एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने का मूलमंत्र दिया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, "आसमान की कोई सीमा नहीं होती, बड़े सपने देखने का साहस रखिए, अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारित कीजिए और उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से कार्य कीजिए। यदि आपका संकल्प दृढ़ है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।" उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विद्यालय के प्राचार्य राम शरण चौधरी ने अपने स्वागत संबोधन में नवोदय विद्यालय समिति के 40 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, विद्यालय की उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, "सजाओ घर को", तिरंगा समूह नृत्य, "कोई बोले राम-राम", "माँ तुझे सलाम", एरोबिक नृत्य, "गुरुदेव दया करें" तथा "ऐ वतन" जैसी आकर्षक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं।
इसके बाद जिला पदाधिकारी ने सीबीएसई के मेधावी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में लिया भाग; विद्यार्थियों को उत्कृष्टता, अनुशासन जैसी मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नौरू (मकपा), प्रखंड मखदुमपुर, जहानाबाद में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति के 40वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जहां विद्यालय की एनसीसी यूनिट ने परंपरागत शैली में जिला पदाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर एवं विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर पुस्तकालय, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट लैब, कंप्यूटर लैब एवं अटल टिंकरिंग लैब का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था, प्रयोगात्मक शिक्षा एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय जीवन की पहली सीख का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होता है। यहीं से अनुशासन, संस्कार, सम्मान एवं व्यक्तित्व निर्माण की नींव पड़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों, माता-पिता, महिलाओं एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने का मूलमंत्र दिया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, "आसमान की कोई सीमा नहीं होती, बड़े सपने देखने का साहस रखिए, अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारित कीजिए और उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से कार्य कीजिए। यदि आपका संकल्प दृढ़ है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।" उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य राम शरण चौधरी ने अपने स्वागत संबोधन में नवोदय विद्यालय समिति के 40 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, विद्यालय की उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, "सजाओ घर को", तिरंगा समूह नृत्य, "कोई बोले राम-राम", "माँ तुझे सलाम", एरोबिक नृत्य, "गुरुदेव दया करें" तथा "ऐ वतन" जैसी आकर्षक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने सीबीएसई के मेधावी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 5, 2026

बराबर हिल इको-टूरिज्म परियोजना का विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
जहानाबाद,बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात बराबर हिल क्षेत्र में संचालित 49.90 करोड़ रुपये की लागत वाली इको-टूरिज्म विकास परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। इस परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ बराबर हिल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल, शशिकांत कुमार ने परियोजना के विभिन्न घटकों एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं तथा विकास कार्यों के दौरान पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए।
परियोजना के अंतर्गत अब तक रेड सैंडस्टोन से निर्मित सीढ़ियों एवं सुरक्षा रेलिंग का निर्माण, तालाब की गाद निकासी (डिसिल्टिंग) एवं सौंदर्यीकरण, सैंडस्टोन गज़ेबो, सैंडस्टोन बेंचों की स्थापना तथा नए प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं घाट विकास से संबंधित कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
परियोजना के आगामी चरण में इंटरप्रिटेशन सेंटर, पर्यटकों के लिए बैठक स्थल, हरित पार्क, कैफेटेरिया, वेंडर ज़ोन तथा पार्किंग क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को बेहतर और विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बराबर हिल इको-टूरिज्म परियोजना राज्य सरकार की पर्यटन संवर्धन की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके पूरा होने पर जहानाबाद का यह ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर स्थल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख आकर्षण के रूप में स्थापित होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के अंत में उन्होंने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बराबर हिल इको-टूरिज्म परियोजना का विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश जहानाबाद,बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात बराबर हिल क्षेत्र में संचालित 49.90 करोड़ रुपये की लागत वाली इको-टूरिज्म विकास परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। इस परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ बराबर हिल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल, शशिकांत कुमार ने परियोजना के विभिन्न घटकों एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं तथा विकास कार्यों के दौरान पर्यावरणीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए। परियोजना के अंतर्गत अब तक रेड सैंडस्टोन से निर्मित सीढ़ियों एवं सुरक्षा रेलिंग का निर्माण, तालाब की गाद निकासी (डिसिल्टिंग) एवं सौंदर्यीकरण, सैंडस्टोन गज़ेबो, सैंडस्टोन बेंचों की स्थापना तथा नए प्रवेश द्वार (गेट) का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं घाट विकास से संबंधित कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। परियोजना के आगामी चरण में इंटरप्रिटेशन सेंटर, पर्यटकों के लिए बैठक स्थल, हरित पार्क, कैफेटेरिया, वेंडर ज़ोन तथा पार्किंग क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को बेहतर और विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बराबर हिल इको-टूरिज्म परियोजना राज्य सरकार की पर्यटन संवर्धन की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके पूरा होने पर जहानाबाद का यह ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर स्थल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख आकर्षण के रूप में स्थापित होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के अंत में उन्होंने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 5, 2026