मनोहरथाना: पिपलोदी में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
दांगी पुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत परिजनों ने हत्या की आशंका जताई मृतक की पत्नी कन्या बाई ने बताया कि पीपलोदी निवासी कनीराम पुत्र मांगीलाल भील रविवार रात को घर से खेत पर गया था। सोमवार सुबह जब घर पर नहीं पहुंचा तो वह तलाश करने के लिए खेत पर गई। झिरी माल में कनीराम मृत पड़ा हुआ मिला।