लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन के यार्ड एरिया से उत्पाद पुलिस ने 104 लीटर अवैध बीयर की जब्त
किऊल रेलवे स्टेशन में यार्ड एरिया से गुरुवार को लावारिस अवस्था में पड़े 104 लीटर अवैध बियर को उत्पाद पुलिस द्वारा जब्त किया गया. गुरुवार अपराह्न 3:11 बजे उत्पाद पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यहां बियर लावारिस अवस्था में पड़ा था. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. शराब तस्कर पुलिस की भनक मिलते हैं बियर को लावारिस अवस्था में छोड़कर फरार हो गए.