बलरामपुर: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
28 जनवरी दोपहर 2 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने सड़क जागरूकता कार्यक्रम में पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी ने भी छात्रों को दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात नियमों की जानकारी दी।