बलरामपुर: थाना हरैया पुलिस टीम ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटर साइकिल के साथ 1 अभियुक्त को धोबनिया नाला से किया गिरफ्तार
28 जनवरी शाम 5 बजे थाना हरैया पुलिस द्वारा धोबइनिया नाला बहद ग्राम लौकीकला के पास से अभियुक्त सतीश पाण्डेय पुत्र बैजनाथ पाण्डेय नि0 ग्राम कमोलिया कोत0 देहात जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मामला पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया ।पुलिस ने बताया चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट व इंजन नंबर पर गिरफ्तारी की गई है