बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
28 जनवरी मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की बलरामपुर पुलिस का प्रयास है कि सभी के समस्याओं का समय से निस्तारण हो।