बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई
28 जनवरी शाम 5 बजे जनपद में संचालित रु० 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में डीएम ने जनपद में संचालित सभी निर्माणधीन परियोजनाओं की बिंदुवार प्रगति जानी। उन्होंने निर्माण कार्य कार्यों में तेजी लाते हुए माह से सापेक्ष भौतिक एवं वित्तीय प्रगति लाए जाने का निर्देश दिया।