बलरामपुर: नगरपालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने झारखंडी पर अटल सरोवर एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण
28 जनवरी शाम 5 बजे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने प्राचीन झारखंडी अटल सरोवर में घाट,वाकिंग पथ,सौंदर्यीकरण एंव विश्रामालय निर्माण का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,जे.ई. सिविल अविनाश यादव आदि को निर्देशित किया।इस अवसर पर राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू सभासद,अरविंद सिंह, विपिन यादव मौजूद रहे।