पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना परिसर में आगामी नवरात्र एवं अन्य त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की गई
शारदीय नवरात्र,विजयदशमी एवं अन्य पर्व त्यौहार अब काफी नजदीक हैं।ऐसे में प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण माहौल में सभी पर्व त्योहारों को संपन्न कराने को लेकर कवायद भी शुरू हो गई है।रविवार को मालसलामी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासन ने आम लोगों से बातचीत की।