पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के राजा बन गए हैं, ये बिहार में नहीं चलेगा: सांसद शांभवी चौधरी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में अपराध को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब इसको लेकर लोजपा रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने दरोगा राय पथ में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सोशल मीडिया के राजा बन गए हैं। ये बिहार में नहीं चलेगा।