पटना ग्रामीण: बिहार में कानून व्यवस्था पर सीएम नीतीश ने की बैठक, डीजीपी की गैरमौजूदगी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज
सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को बगैर डीजीपी और मुख्य सचिव के कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। अब इसको लेकर विपक्ष सीएम नीतीश पर सवाल उठा रहे हैं। रविवार को सदाकत आश्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तंज करते हुए कहा कि बिहार भगवान भरोसे चल रहा है।