प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता एवं वाहन रैली का शुभारंभ
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिकाधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पश्चिम चंपारण जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान हेतु दिनांक 20.08.26 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल,बगहा के परिसर में "सोलर मेला सह सोलर लोन मेला"आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी, बेतिया द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन/जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, बिहार सरकार द्वारा भी राज्य के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।
बिहार सरकार द्वारा 1 किलोवाट क्षमता पर ₹10,000 तथा अतिरिक्त 1 किलोवाट क्षमता पर ₹10,000, अर्थात अधिकतम ₹20,000 का अतिरिक्त राज्य अनुदान दिया जा रहा है। इस प्रकार पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार के अनुदान के माध्यम से रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने में महत्वपूर्ण 98000/-, ( *लगभग 1 लाख )* की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
_यह योजना 31 march 2027 तक ही_ _लागू है!_
उपभोक्ताओं से अनुरोध है शीघ्र आवेदन करें!
जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दें।
प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योजना से संबंधित जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अनुदान के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विद्युत कार्यपालक अभियंता
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा