लालगंज: पंवारी प्लांटेशन नहर पुल के पास खाद उतारकर लौट रही ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी प्लांटेशन नहर पुल के पास शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे खाद उतार कर आ रही ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय राम सिंगार वर्मा और 20 वर्षीय बबुलेश कोल के रूप में हुई।तीनों लोग बंजारी कलां गांव के निवासी बताये गए।