सोनकच्छ: सोनकच्छ में मुर्गा चोरी! बाइक सवार दो युवक सड़क से मुर्गा उठा ले गए, CCTV में कैद
मामला सोनकच्छ के वार्ड क्रमांक 11 का है, जहां सड़क पर घूम रहे एक मुर्गे को दो मोटरसाइकिल सवार युवक उठाकर ले गए और मौके से फरार हो गए। हालांकि गनीमत रही कि यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगर यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड नहीं होती तो शक की सुई आसपास के पड़ोसियों पर ही घूमती नजर आती। फिलहाल यह चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है।