बाजपट्टी में तीन घरों में करोड़ों की चोरी, ताला तोड़कर गहने, नकदी और कीमती सामान ले उड़े चोर
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर वार्ड छह निवासी उमाशंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह एवं मनोज कुमार के घरों में 21 अक्टूबर की रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि तीनों घरों से गहने, नकदी, जरूरी कागजात और कीमती कपड़ों समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई.
जानकारी के अनुसार, घटना के समय अरुण कुमार सिंह रांची में थे, जबकि उमाशंकर प्रसाद और मनोज कुमार किसी काम से दिल्ली गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घरों में ताले टूटे और अंदर प्रवेश कर ट्रंक, पेटी तथा अलमारी तक को खंगाल डाला. घर लौटने पर परिजनों ने जब सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए.
घटना की सूचना मिलने पर बाजपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. बताया जा रहा है कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए. घटना के बाद बिजली के तार काटे जाने की भी जानकारी सामने आई है.
खबर लिखे जाने तक इस मामले में आवेदन या प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई थी. पुलिस को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना दी गई थी. चोरी गई संपत्ति के वास्तविक मूल्य और मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
#Sitamarhi #SitamarhiNews #SitamarhiPrimeNews #Bajpatti #BajpattiNews #BiharNews #BiharCrime #चोरी #करोड़ोंकीचोरी #बाजपट्टी #सीतामढ़ी #सीतामढ़ीसमाचार #बिहारक्राइम #घरमेंचोरी #PoliceInvestigation
सीतामढ़ी, बाजपट्टी चोरी की घटना, रसल पूर्वाड छह, उमाशंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार, 21 अक्टूबर चोरी, करोड़ों की संपत्ति चोरी, घर का ताला तोड़कर चोरी, गहने और नकदी चोरी, सीसीटीवी डीवीआर चोरी, बाजपट्टी थाना, सीतामढ़ी क्राइम न्यूज, बिहार अपराध समाचार, Sitamarhi latest news, Bajpatti latest news, Bihar crime news, Sitamarhi Prime News
Bajpatti, Sitamarhi | Oct 23, 2026