लंबी बीमारी के बाद 25 वर्षीय चौकीदार गौरी शंकर का निधन, पुलिस अधिकारियों ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई
मधुरापुर निवासी 25 वर्षीय चौकीदार गौरी शंकर कुमार का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की शाम निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसआई संदेश सिंह एवं कुणाल कुमार उनके पैतृक आवास पहुंचे. वहां पुलिस पदाधिकारियों ने दिवंगत गौरी शंकर कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शव को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी.
इस मौके पर चौकीदार संघ के जिला सचिव, सूरज कुमार सिंह, जोगिंदर पासवान और सुरेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बाद में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. युवा चौकीदार के असामयिक निधन से परिजनों, सहकर्मियों एवं क्षेत्र में शोक का माहौल है.
#गौरीशंकरकुमार #चौकीदारनिधन #मधुरापुर #बाजपट्टी #सीतामढ़ी #पुलिसश्रद्धांजलि #अंतिमविदाई #SitamarhiNews #SitamarhiPrimeNews
🗝️ गौरी शंकर कुमार निधन, मधुरापुर चौकीदार, बाजपट्टी थाना, पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, चौकीदार को कंधा, सीतामढ़ी ताजा खबर, बिहार पुलिस, चौकीदार संघ, मधुरापुर समाचार