330 पीस नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक इलाजरत तो दूसरा भेजा गया जेल
रसलपुर पुरानी बाजार से पुलिस ने 330 पीस नेपाली सौंफी शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा है. इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है. गिरफ्तार युवकों की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के तेमुहा गांव निवासी धीरज कुमार मंडल और चैनपुरा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि कार्रवाई के दौरान धीरज कुमार मंडल की तबीयत बिगड़ने के कारण वह इलाजरत है, जबकि राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई रसलपुर पिकेट प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.