पलामू जिले के कृषक मित्र अपनी मांगों को लेकर बुधवार दोपहर 1 बजे मेदिनीनगर में कृषि विभाग कार्यालय का घेराव किया। घेराव कार्यक्रम बड़ी संख्या में कृषक मित्र शामिल हुए। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए 1 साल से बकाया प्रोत्साहन राशि देने एवं हर महीने मानदेय भुगतान की मांग की। घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे कर रहे थे।