पलामू जिले में चर्चित अमन साहू एनकाउंटर केस की जांच अब सीआइडी के हाथ में चली गई है। सीआइडी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आधिकारिक तौर पर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 11 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारीढोड़ा इलाके में अमन साहू का एनकाउंटर हुआ था। अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से रांची के होटवार जेल लाया जा रहा था।