मेदिनीनगर (डालटनगंज): आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे आबादगंज रेलवे क्रोसिंग के पास बुधवार को एक महिला ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। चोपन से रांची जा रही रांची- चोपन इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत हुई। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मी, राजकीय रेल थाना पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक से हटाया और पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है।