मेदिनीनगर (डालटनगंज): सद्वीक चौक पर वाहन जांच अभियान में ₹31675 जुर्माना वसूला गया, शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए मिला युवक
वाहन जांच अभियान के तहत मंगलवार शाम 7 बजे तक कार्रवाई की गयी। सद्वीक चौक के पास जांच के क्रम में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोका गया। दो पहिया वाहनों के कई चालक बगैर हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड पाये गए। ऐसे 11 वाहनों को रोका गया और जप्त कर लिया गया। बाद में डीटीओ कार्यालय फाइन के लिए भेजा गया। 8 दो पहिया वाहन से 21490 रूपए जुर्माना वसूला।