शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कोलकाता की एक कंपनी ने सुदना एवं चामा के निवेशकों के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। सुदना के पटेल नगर निवासी सतेंद्र ठाकुर ने 3 लाख रूपए की ठगी करने पर शहर थाने में इस संबंध में मंगलवार शाम 7 बजे शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इसी तरह चामा गांव के 60 वर्षीय मोहन राम ने भी 15 लाख रुपये का निवेश किया था। उन्हें एक पैसे नहीं मिले।