पलामू जिले में पिछले तीन दिनों से हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम पारा लगातार चढता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक आसमान मुख्यत साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की है। सुबह से ही लोगों ने अच्छी-खासी गर्मी महसूस की। तेज तपिश भरी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया।