बरहेट: बरहेट में कार से 900 बोतल ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद, मामला दर्ज
बरहेट बाजार स्थित छोटा मस्जिद के सामने गली से पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर एक कार से ऑनरेक्स कफ सिरप की 900 बोतलें बरामद की।इस संबंध में शुक्रवार को बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने जानकारी दी जिसमें बताया कि पुलिस को संबंधित स्थान पर कार में अवैध सामान होने की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कांड दर्ज किया गया है।