लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महरा गांव में मां भगवती के 22 दिवसीय देवी जागर का आयोजन, 17वें दिन भी जारी रहा
शनिवार को देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने शाम पांच बजे बताया कि सौ साल बाद आयोजित जागर में 17 वें दिन भेटी और किमोटा गांव के लोगों ने भंडारे में सहयोग दिया। जागर में शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना देव गद्दी लगाई जाती है। जिसमें लोग अपने परिवार की सुख शांति के लिए देवडांगरों के सामने समस्याएं रखते हैं।