लोहाघाट: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन किए अर्पित, वीरता के किस्से सुनाए
शनिवार को सुबह ग्यारह बजे पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय रहे। पूर्व सैनिकों ने अमर जवान ज्योति स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।