लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महरा गांव में मां भगवती के 22 दिवसीय देवी जागर का आयोजन, 16वें दिन भी जारी रहा
शुक्रवार को देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश महरा ने शाम 6 बजे बताया कि सौ साल बाद आयोजित जागर में 16 वें दिन चाकबूड़ी गांव के लोगों ने भंडारे में सहयोग दिया। शाम को महिलाओं और पुरुषों ने भजनों का आयोजन किया। अध्यक्ष माहरा ने बताया कि शाम को जागर गायक पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह के देवी देवताओं के आवाह्न के बाद देवडांगरों ने आशीर्वाद दिया।