मिर्ज़ापुर: खेलते-खेलते एक वर्षीय बालक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, मंडली अस्पताल में इलाज जारी, जमुई के बरेवा गांव का मामला
सोमवार की दोपहर 2:00 चंदौली जनपद के निवासी लवकुश अपने परिवार के साथ चुनार के जमुई बरेवा गांव में ईट पाथने का काम करते हैं जहां पति पत्नी दोनों ईट पाथने चले गए और कमरे में 1 वर्षीय बालक अंकुश खेलते खेलते घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल गया जिससे उसके मुंह से झाग निकलने लगा परिजनों द्वारा चुनार अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मिर्जापुर अस्पताल रेफर किया इलाज जारी