मिर्ज़ापुर: जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मझवा विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं से बूथ पर पहुंचकर वोट डालने की अपील की
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार की दोपहर 1:00 बजे मझवा विधानसभा उपचुनाव में समस्त मतदाताओं से वोट डालने की अपील किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इस पर्व पर अपने बूथ पर पहुंचकर संपूर्ण मनोयोग एवं निष्पक्षता के साथ मतदान करें।