मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के बावली चौराहे पर युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि सोमवार की दोपहर 2:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के बावली चौराहा निवासी 30 वर्षीय युवक अखिलेश शर्मा किसी बात पर गुस्सा होकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली जिसमें वह बुरी तरीके से झुलस गया आनन फानन में परिजनों द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।