मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ओपी सिंह ने अवैध तमंचों की तस्करी मामले का किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ओपी सिंह ने सोमवार की शाम 4:00 बजे के करीब अवैध तमंचों की तस्करी करने के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मड़िहान पुलिस मुखबिर की सूचना पर बेला जंगल स्थित शिव मंदिर के पास से बुलेट सवार तीन अभियुक्त को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्टल और 315 बोर के चार तमंचा बरामद किया। अभियुक्त भदोही से लाते थे अवैध तमंचा।