मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 20 नवंबर तक बंद रहेंगी अंग्रेजी शराब, देसी शराब, बीयर और भांग की दुकानें
मझवा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर देसी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर और भांग की दुकान 20 नवंबर तक बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। आदेश के अनुसार 18 नवंबर की शाम 6:00 बजे से 20 नवंबर तक आबकारी की सभी दुकानें बंद रहेगी। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही दुकानें भी बंद हो जाएंगी।