शाजापुर: मक्सी में अज्ञात लोगों ने स्कूल परिसर में गाड़ा गाय का शव, नप की टीम ने गाय के शव को निकालकर ट्रेचिंग ग्राउंड में गाड़ा
मक्सी नगर के तिलक स्कूल परिसर में अज्ञात लोगों ने गाय का शव जमीन में गाड़ दिया। प्राचार्य और शिक्षक विद्यालय पहुंचे थे।स्कूल परिसर में वॉलीबॉल मैदान में मिट्टी का ढेर दिखाई दिया। ढेर से बदबू आ रही थी। जिस पर स्कूल प्राचार्य सीएल खांडे ने मक्सी पुलिस को शिकायत की। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और नगर परिषद की टीम द्वारा गाय के शव को वहां से निकाला।