नईसराय: मक्का सुखाने के लिए कई किसानों ने सड़कों को बनाया खलिहान, दुर्घटना की आशंका
क्षेत्र में मक्का की कटाई और थ्रेसिंग का काम तेजी से चल रहा है। थ्रेसिंग के बाद गीली मक्का को सुखाने के लिए किसान सड़कों का उपयोग कर रहे हैं। इसके चलते कई सड़कों पर कई-कई किलोमीटर तक मक्का बिछी नजर आ रही है। सड़कों का यह नजारा किसी खलिहान से कम नहीं दिखाई दे रहा है। मक्का सुखाने के लिए सड़कों पर उपज फैलाए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।