आंवला: आंवला में दीपावली पर 24 घंटे खुला रहेगा सीएचसी मझगवां, की गई आकर्षक सजावट झालरों से
आंवला तहसील में दीपावली के पावन पर्व को लेकर रविवार शाम पांच बजे बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मझगवां को रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अस्पताल परिसर में दीपावली की रौनक साफ दिखाई दे रही है। वहीं, त्योहार के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।