मोहनलालगंज: निगोहां स्थित पुरहिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहनलालगंज विधायक मुख्य रूप से रहें उपस्थित
मोहनलालगंज के निगोहा क्षेत्र अन्तर्गत पुरहिया में 'जय बाबा बागेश्वर ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट' का आयोजन किया गया। मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत मुख्य रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियो का परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया। इसी दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए।