मोहनलालगंज: गोसाईगंज में आयोजित PDA पखवाड़ा कार्यक्रम में पूर्व विधायक बोले- बीजेपी हिंदू-मुस्लिम को बाटने का काम कर रही
गोसाईगंज के कासिमपुर क्षेत्र अंतर्गत झारखंडेश्वर मंदिर में पीडीए पखवाड़ा जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन। मोहनलालगंज पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह पुष्कर मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि 2014 के बाद से भाजपा की सरकार में हिंदू और मुस्लिम को सिर्फ़ बाटने का काम किया जा रहा है। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार झूठे सपने बेचकर देश की जनता को गुमराह करना चाहती है।