मोहनलालगंज: कांग्रेस प्रवक्ता ने BJP पर कसा तंज, कहा- BJP किसानों-नौजवानों के लिए काम न करके सिर्फ उद्योगपति मित्रों हेतु काम कर रही
लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा किसानों और नौजवानों के लिए काम न करके सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। आज इसी वजह से भाजपा के एक उद्योगपति मित्र की प्रतिदिन की आमदनी 1600 करोड़ रुपये है और एक आम आदमी की प्रतिदिन की आमदनी सिर्फ 27 रुपये है। ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है।