मोहनलालगंज: अन्नपूर्णा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने बैठक कर ग्राम पंचायत की समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा
मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अन्नपूर्णा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित संसदीय कार्यालय परिसर में बैठक आहूत हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने प्रधानगणों के साथ ग्राम पंचायत की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया। समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसी दौरान बैठक में उपस्थित लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।