फतुहा: मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने श्री पैलेस में श्री ओम हॉस्पिटल का उद्घाटन किया
Fatwah, Patna | Aug 14, 2026 फतुहा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपा कुमारी,उपमुख्यपार्षद अंजनी कुमारी, लोजपा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर श्री पैलेस में स्थित श्री ओम हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि फतुहा में यह पहला हॉस्पिटल है जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस अस्पताल में 500 मरीजों को सभी तरह का मुफ्त इलाज होना है।