चांडिल: चौका तालाब में डूबने से युवक की मौत
चौका थाना क्षेत्र के चौका तालाब में डूबने से गांव निवासी जितेंद्र प्रमाणिक उर्फ जितेश कुमार प्रमाणिक उर्फ टिटू की मौत हो गई।घटना रविवार सुबह 10 बजे की है।बताया गया कि जितेंद्र उर्फ जितेश उर्फ टिटु गांव के चार लड़कों के साथ तालाब में नहा रहा था,तभी कमल फूल की डंडी में पैर फंसने से वह डूब गया।ग्रामीणों ने उसे निकालकर चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।